विदिशा नगर: मंगलवार शाम नीमताल पर पैदल जा रही युवती को स्कूटी सवार 3 युवतियो ने टक्कर मार दी,घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया
मंगलवार शाम नीमताल पर अपनी मां और ताई के साथ पैदल जा रही मुस्कान यादव को पीछे से स्कूटी पर आ रही तीन युवतियों ने टक्कर मार दी। बताया गया की ब्रेक न होने के कारण वह चिल्लाते हुए आ रही थी और अनियंत्रित होकर मुस्कान से जा टकराई। घायल मुस्कान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि देरशाम तक कोतवाली में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं हुई।