छतरपुर नगर: ग्राम ढिलापुर में गर्भवती महिला से मारपीट, छतरपुर सीएसपी ने दी विस्तृत जानकारी
ग्राम ढिलापुर में महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में आज 30 मार्च को दोपहर करीब 4:00 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने विस्तृत जानकारी दी।सीएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है।और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।