कुडू: कुडू थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने लगाए पौधे, हरित वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे कुडू थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।