महोबा: गंज मंडी के ट्रक चालकों ने क्रेशर मालिकों पर शोषण का आरोप लगाया, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर SDM को सौंपा पत्र
Mahoba, Mahoba | Apr 1, 2026 महोबा के गंज मंडी के ट्रक चालकों ने एसडीम दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह लगभग 10 वर्षों से लगातार गंज मंडी के क्रेशर प्लांटों और पहाड़ों पर ट्रक चलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन क्रेशर और पहाड़ मालिकों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। उनका आरोप है कि उन्हें बहुत कम वेतन दिया जाता है। पीड़ित चालकों ने एसडीम से वेतन बढ़वाए जाने की मांग की है।