कटंगी: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने घेरा थाना
कटंगी वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर बीती रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवक की 7 वर्षीय भांजी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका गोंदिया में उपचार जारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।