कानपुर: 23 जनवरी को कानपुर सहित कई जिलों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, 30 मिनट तक पूरे शहर में नहीं रहेगी बिजली
जिले में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर 30 मिनट के लिए ब्लैक आउट मॉकड्रिल की जाएगी। इस दौरान सायरन बजेंगे। जिसके बाद लोगों को शेल्टर होम में शरण लेनी होगी। 23 जनवरी 6:00 बजे से 6:30 बजे तक सायरन की आवाज आते ही शहर वासियों को बंद रखनी होगी घर के अंदर और बाहर की लाइट। गुरुवार 10 बजे जानकारी दी गई कि अभ्यास के दौरान अफवाह ना फैले जाए।