हुलासगंज: हुलासगंज सहित विभिन्न थानों पर देर शाम और रात में चला सघन वाहन जांच अभियान
जिले के पुलिस कप्तान अरबिंद प्रताप सिंह के सरस्वती पूजा के दौरान विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के आदेश के आलोक में हुलासगंज सहित जिले के विभिन्न थानों के द्वारा देर शाम व रविवार रात्रि करीब 9 बजे तक रो को टोका एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया जहां वाहनों के कागज पतर सहित अवैध समानों की तलाशी ली गईं।