उधवा: पूर्वी उधवा पंचायत में तीन दिवसीय वैदिक सत्संग महायज्ञ के दूसरे दिन सत्संग सुनने उमड़ी भक्तों की भीड़
उधवा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत के भुदेव मंडल टोला स्थित बजरंगी बली मंदिर के समीप आर्य समाज उधवा की ओर से तीन दिवसीय आयोजित वैदिक सत्संग महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे को उत्तर प्रदेश के बदायु से आचार्य सुनील देव ने जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास पर जोर दिया।