दरभंगा के सी. एम. साइंस कॉलेज में गुरुवार को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 120 छात्र-छात्राओं ने अपनी रूचि दिखाई। जिनमें से लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेधा सूची में सीधी नियुक्ति के लिए कुल 100 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 5 बजे महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा दी गई।