कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में जेवर और नकदी लेकर लापता हो गई। परिजनों ने गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इलाके की एक महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी बहन की बेटी उसके घर रहकर पढ़ती थी।