सहारनपुर: टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन घायल, जिलाधिकारी व एसएसपी ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना
शुक्रवार शाम 5:30 बजे जिलाधिकारी अरविंद चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह और एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मौके का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर व त्वरित उपचार देने के निर्देश दिए और पुलिस को हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया।