पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदु दुबे ने में बरकाकाना और भुरकुंडा रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बरकाकाना स्टेशन का भी जायजा लिया। दौरे के क्रम में उन्होंने ओल्ड सिक लाइन बरकाकाना गुड्स शेड और भुरकुंडा गुड्स शेड का निरीक्षण करते हुए लोडिंग प्वाइंट पर यातायात और परिचालन की सुविधाओं का जायजा लिया।