हनुमानगढ़: टाउन में टिब्बी रोड पर ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकराई, हादसा टला
हनुमानगढ़ टाउन में टिब्बी रोड पर एक शिफ्ट कार ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार टिब्बी से हनुमानगढ़ टाउन की ओर आ रही थी और ई रिक्शा टाउन से टिब्बी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा कार की भिड़ंत होने से बच गई और कार सड़क से उतर कर दीवार से टकरा गई।