लांजी: लांजी में पहली बारिश में खुली जल निकासी व्यवस्था की पोल, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Lanji, Balaghat | Jun 30, 2026 मानसून की पहली बारिश ने लांजी क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। आमगांव रोड और साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में जलभराव होने से आमजन, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर लांजी एसडीएम कमलचंद सिंहसार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत बिसोनी