नानपारा: बाबागंज ने बहराइच को हराकर प्रीमियर लीग जीती, विजेता टीम को ₹5100 और उप विजेता को ₹3100 का नगद पुरस्कार मिला
बाबागंज के निगम ग्राउंड में खेले गए नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में सलमान इलेवन ने बादशाह इलेवन को 11 रनो से पराजित कर जीत हासिल किया। बाबागंज प्रीमियर लीग सीजन 4 नाइट क्रिकेट लीग खेला गया। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल बादशाह इलेवन बहराइच व सलमान इलेवन बाबागंज के बीच खेला गया।