कप्तानगंज: विशुनपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलसे, घायल एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
विशुनपुरा में जहाँ तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना विकासखंड विशुनपुरा की है, जहाँ शुक्रवार दोपहर अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई। इसी दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध पिजावा मंदिर पर पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालु आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से झुलस गए, एक महिला की हालत गंभीर।