कप्तानगंज: टेकुआटार में संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार मे एक दर्दनाक घटना सामने आई यहां एक गन्ने के खेत के पास शीशम के पेड़ पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला मृतक की पहचान टेकुआटार पुरानी बाजार निवासी टिम्मल के रूप में हुई घटना मंगलवार की है बकरी चराने गई महिलाओं ने सबसे पहले शव को देखा और शोर मचाया इसके बाद सूचना पर पहुँची पुलिस कार्रवाई में जुटी।