नम्होल क्षेत्र में लहसुन की फसल का कार्य जोरों पर, किसान खेतों में जुटे। इन दिनों नाम्होल क्षेत्र के खेतों में लहसुन की बुवाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक किसान खेतों में पसीना बहा रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में यह समय लहसुन की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, इसलिए अधिकांश ग्रामीण परिवार खेतों में जुटे हुए हैं।