बिहार: जुनेदी गांव में बिजली के करंट से एक व्यक्ति की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Bihar, Nalanda | Nov 15, 2024 सिलाव थाना क्षेत्र के जुनेदी गांव में शुक्रवार की सुबह 7 बजे बिजली के करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक स्व देवकी प्रसाद के 46 वर्षीय पुत्र जितेंद्र प्रसाद है। मृतक के परिवार ने बताया की घर मे ही बिजली का कनेक्शन ठीक कर रहे थे उसी दौरान बिजली का करंट लगा जिसके बाद इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल लेजाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।