बिहार: पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए सदर अस्पताल से निकली जागरूकता रैली, 17 से 21 नवंबर तक चलेगा अभियान
Bihar, Nalanda | Nov 15, 2024 17 नवंबर से शुरू होने वाला पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे सदर अस्पताल से एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ कुमकुम डीआईओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया इस मौके पर उन्होंने ने बताया की 17 से 21 नवंबर तक पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी