13 वर्षीय विकलांग नाबालिग से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चार सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो गुमला संजीव भाटिया की अदालत ने गुमला जिले के 13 वर्षीय विकलांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित हजारीबाग ईचाक निवासी तांत्रिक संजय विश्वकर्मा को पोक्सो छह के तहत फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा धारा 376 (3) के तहत आजीवन कारावास की सजा व एक लाख रूपये का जुर्माना धारा 420 के तहत सात साल की सजा सुनाई।