बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बिहार सरकार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार विधान मंडल पहुंचे। लाल बैग के साथ विजेंद्र प्रसाद यादव पहुंचे थे। वहीं उन्होंने 347589 करोड रुपए का बजट पेश किया है। बिहार में पांच नए एक्सप्रेस वे बनेंगे और इसके अलावा सभी सिंगल लेन वाली सड़के भी डबल होगी।