चंदनकियारी: इजरी नदी में औद्योगिक गंदा पानी छोड़े जाने का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
चंदनक्यारी प्रखंड के सियालजोड़ी स्थित वेदांता कंपनी पर स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार 12 बजे गंभीर आरोप लगाए और साथ एक वीडियो भी जारी किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी का औद्योगिक अपशिष्ट और रासायनिक युक्त गंदा पानी इजरी नदी में छोड़ा जा रहा है,जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है।इजरी नदी आसपास के कई गांवों के लोगों, पशुओं और वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा है।