पन्ना: नहर में तड़प रहे अज्ञात घायल को तमाशबीनों के बीच मसीहा बनकर युवक ने बचाया, इंसानियत ज़िंदा!
Panna, Panna | May 24, 2026 आज जहाँ लोग हादसों का वीडियो बनाने में मशगूल रहते हैं, वहीं पन्ना में इंसानियत की मिसाल दिखी। पंचवटी मंदिर के पास नहर किनारे तड़प रहे लहूलुहान अज्ञात घायल को देख जब भीड़ तमाशबीन बनी रही, तब नीरज कुमार अहिरवार मसीहा बनकर आगे आए। उन्होंने बिना वक्त गंवाए घायल को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।