पैलानी: जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने केन प्रखंड नहर का कालेश्वर मंदिर से किया लोकार्पण
Pailani, Banda | Sep 28, 2025 बांदा के पैलानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत कालेश्वर मंदिर से जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने केन प्रखंड नहर का लोकार्पण दिन रविवार को किया है। इस नहर से किसानों को लाभ मिलेगा। 270.60 लाख रुपए की लागत से केन प्रखंड का नहर बना है। जिससे अब किसानों को खेतों में सिंचाई की समस्या नहीं होगी।