रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में भव्य दीक्षा समारोह आयोजित, संयम मेहता बने जैन साधु, शिक्षा मंत्री बने साक्षी
रामगंजमंडी नगर में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में संयम मेहता ने दीक्षा ग्रहण कर जैन साधु के रूप में नया जीवन आरंभ किया। दीक्षा के साथ ही उन्होंने सांसारिक जीवन और भौतिक वस्त्रों का त्याग कर संन्यास मार्ग को अपनाया। बुधवार शाम करीब 5 बजे आयोजककर्ताओ ने बताया कि संयम मेहता को आचार्य आनंद चंद सागर श्रीजी महाराज ने विधिवत दीक्षा दिलाई।