धनौरा: गजरौला नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराने से चालक घायल, हालत गंभीर
शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे गजरौला हाईवे स्थित मोगा होटल के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुस गई, कार में सवार कार चालक संदीप बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी संदीप अपनी कार लेकर बरेली जा रहा था। कार में उसकी फैमिली भी सवार थी, बताया जा रहा है कि जैसे ही उसकी कार गजरौला हाईवे स्थित मोगा होटल के पास पहुंची तो उसकी कार डिवाइडर।