बरवाडीह: स्थापना दिवस की धूम: बेतला में ‘रन फॉर लातेहार’ का भव्य आयोजन, प्रखंड भर से उमड़ा जनसैलाब
लातेहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बेतला में ‘रन फॉर लातेहार’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखण्ड भर से बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।