मऊगंज: ऑपरेशन रिंगटोन: मऊगंज पुलिस ने ₹6.50 लाख के 37 गुम मोबाइल असली मालिकों को लौटाए
Mauganj, Rewa | Dec 6, 2025 मऊगंज पुलिस ने ऑपरेशन रिंगटोन के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 6 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के 37 गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए।ये मोबाइल अलग-अलग स्थानों से गुम हुए थे जिनकी तलाश में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में साइबर सेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कलेक्ट्रेट सभागार में 6 दिसंबर की दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम आयोजित हुआ