मऊगंज: लौर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Mauganj, Rewa | Dec 5, 2025 लौर थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी के दुष्कर्म का मामला सामने आया है गर्भपात होने के बाद गंभीर हालत में किशोरी को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है जहां किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद आज 5 दिसंबर की दोपहर 3 बजे मऊगंज एसडीओपी सची पाठक ने पुलिस टीम को किशोरी का बयान दर्ज करने संजय अस्पताल रीवा के लिए रवाना किया है।