जगदीशपुर: बहुआरा गांव में श्री हनुमंत महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप पूजन और हवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जगदीशपुर प्रखंड के बहुआरा गांव में हो रहे। श्री श्री हनुमंत महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान आज मंगलवार को मंडप पूजा और हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ दौरान हो रहे पूजा में बैठे लोगों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना और हवन कार्यक्रम किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि संध्या 6:00 बजे से रात्रि 12:00 तक कृष्ण लीला और राम कथा का मंचन किया जा रहा है