हंडिया: हंडिया में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई बकरीद की नमाज़
हंडिया क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज़ गुरुवार सुबह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बृहस्पतिवार 09 बजे वीडियो सामने आया, जिसमें मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा करते नजर आए। शासन की गाइडलाइन के अनुसार लोगों ने कुर्बानी की रस्म निभाई।त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।