जिले के शिक्षा क्षेत्र सोहाँव अंतर्गत पिपरा कला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का एक वीडियो रविवार सुबह करीब 9:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में विद्यालय की कक्षा 2 में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा स्कूल परिसर में झाड़ू लगाती नजर आ रही है। हालांकि यह वीडियो किस तारीख का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है