सिवनी: कंडीपार वेयरहाउस में बारदाने की कमी से गेहूं खरीदी ठप, किसान परेशान
Seoni, Seoni | Apr 15, 2026 आज 15 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीदी कंडीपार वेयरहाउस में अब तक शुरू नहीं हो सकी है। बुधवार को न तो कोई अधिकारी मौके पर मौजूद है और न ही कर्मचारियों की व्यवस्था दिखाई दी। मौके पर पहुंचे किसान इधर-उधर भटकते नजर आए। किसानों का कहना है कि स्लॉट बुक होने के बावजूद खरीदी शुरू नहीं हुई। वहीं कर्मचारियों ने बारदाने की कमी को इसकी मुख्य वजह बताया है।