बरेली: बरेली में तूफान का तांडव, 4 मौतें, उखड़े पेड़, उड़ गए टिन शेड, आसमान में उड़ा युवक, जनहानि पर डीएम ने दी प्रतिक्रिया
बरेली के आंवला और भमोरा क्षेत्र में आए भीषण चक्रवाती तूफान और तेज बारिश ने भारी तबाही मचा दी। चार लोगों और नौ मवेशियों की मौत हो गई, कई गांवों में पेड़ और टिन शेड उखड़ गए। बमियाना गांव में बारातघर का टिन शेड पकड़कर खड़ा युवक हवा में उड़ गया और गंभीर घायल हो गया। डीएम अविनाश सिंह ने राहत कार्य जारी होने की बात कही।