सिमडेगा: सिमडेगा विधायक के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष मंडल रांची में प्रशिक्षण के लिए रवाना
रांची में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए रविवार की सुबह 7:00 सिमडेगा विधायक के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष रांची रवाना हुए। मौके पर जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संगठन को मजबूती के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है और सभी मंडल अध्यक्ष जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए आगे आ रहे और संगठन को और मजबूत करेंगे।