महसी: चंगिया गांव में अज्ञात जंगली जानवर के हमले में बच्ची हुई घायल
बहराइच के थाना बौंडी क्षेत्र के चंगिया गांव में एक अज्ञात जंगली जानवर ने 10 साल की बच्ची अल्फिशा पर हमला कर दिया। बच्ची बकरी चराने गई थी, तभी यह हादसा हुआ। हमले में अल्फिशा बुरी तरह घायल हो गई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पड़ोस में जानवर चरा रहे लोगों की मदद से बच्ची की जान बची। अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है।