स्वार नगर में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे स्वार–रामपुर मार्ग पर एसबीआर हॉस्पिटल के सामने चेकिंग पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों से भरे एक ओवरलोड ऑटो को रोक लिया। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालक को कड़ी हिदायत देते हुए भविष्य में नियमों के अनुसार ही बच्चों को बैठाने के निर्देश दिए।