बरौली: सोनवर्षा गांव: मारपीट मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
बरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने दी।