हनुमानगढ़: भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने शिविर में भाग लिया। इस दौरान मंत्री दक ने प्रशिक्षण शिविर के सत्र को संबोधित किया और पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी की रीति और नीति के बारे में जानकारी दी।