बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए 20 जून तक बंद रहेंगे 5वीं तक के सभी स्कूल
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए बख्तियारपुर के छात्रों को फिलहाल स्कूल से राहत मिली है। पटना डीएम के 14 जून को जारी आदेश के बाद सोमवार 15 जून से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 20 जून तक बंद रहेंगे। सुबह 7 बजे से संचालित होने वाले स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह स्थगित कर दी गई है। प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी इस आदेश के दायरे में हैं।