मौसम विभाग ने 17 फरवरी को मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया है। नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं चलने और आंधी आने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।