रफीगंज: कियाखाप में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग पर 1KM दूरी में 4 स्पीड ब्रेकर का निर्माण, दुर्घटनाएं कम होने की उम्मीद
रफीगंज शिवगंथ पथ के कियाखाप गांव के समीप लगातार घटित हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर ग्रामीण सड़क पर स्पीड ब्रेकर का मांग कर रहे थे जिसको लेकर 1 किलोमीटर के अंदर चार स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया गया। पब्लिक एप में सोमवार रात्रि करीब 10:30 में देखा कि दुर्घटनाग्रसित क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा चार स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया गया है।