सिरोंज: बिजली कंपनी की कार्रवाई से शहर में मचा हड़कंप,बड़े बकायादारों के चौराहों पर किए नाम उजागर
Sironj, Vidisha | Jul 19, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर में बिजली कंपनी की कार्रवाई हड़कंप मच गया।कंपनी ने बड़े बकायादारों के नाम के पोस्टर चौराहों पर लटका दिए। इससे शहर में उनकी फजीहत हो गई।वहीं छोटे उपभोक्ताओं ने कहा की बिजली विभाग छोटे बकायादारों की लाइन काट देता है परंतु बड़े बकायादारों पर कार्रवाई नहीं कर पाता।