सिरोंज: कल्याणपुर जंगल का विधायक ने एसडीएम के साथ किया निरीक्षण,आगामी 28 जुलाई हो होगा विशाल वृक्षारोपण
Sironj, Vidisha | Jul 18, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर जंगल का विधायक उमाकांत शर्मा ने एसडीएम हर्षल चौधरी व वन विभाग रेंजर देवेश गौतम के साथ निरीक्षण किया।विधायक ने बताया की आगामी 28 जुलाई को यहां विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।वहीं शहरवासी भी इस कार्यक्रम में सहभागी बने।