सिरोंज: ग्राम पंचायत कोरवासा में बस की टक्कर से आवारा गाय की हुई मौत, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
Sironj, Vidisha | Jul 18, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरवासा में तेज़ रफ्तार मालवा बस ने आवारा गाय को टक्कर मार दी। घटना में गाय की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने बस चालक को रोका और पुलिस को सूचना दी।इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर बस को जप्त किया।वहीं प्रकरण भी दर्ज किया।