नादौती थाना पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शख्स को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थानाधिकारी ओमेन्द्र सिंह ने बुधवार शाम 7:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में मय जाप्ता द्वारा आरोपी रामोतार पुत्र रतिराम मीना निवासी सोप को ल्हावद कुण्ड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 1लाख 10 रुपए 5.63 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की गई।