गौनहा: जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का भितिहरवा में हुआ भव्य अभिनंदन व स्वागत
महात्मा गांधी के ऐतिहासिक कर्म भूमि भितिहरवा गांधी आश्रम के इस पावन धरती को मै नमन करता हूं। यही वह सरजमीन है जहां से गांधी ने अपने राजनितिक जीवन कि शुरुआत की थी। यही कारण है कि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर 2022 को यहा से बिहार के बेहतर व्यवस्था के लिए अपनी पदयात्रा शुरू की थी। उक्त बाते प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के है।