गौनहा: स्वच्छता के क्षेत्र में गौनाहा प्रखंड को जिला में मिला सम्मान
स्वच्छता ही सेवा" अभियान अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में जिला सभागार प.चम्पारण बेतिया में जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, उप महानिरीक्षक जयंतकांत,उप विकास आयुक्त सुमित कुमार,डीआरडीए निदेशक अरुण प्रकाश ने स्वच्छता ही सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजन्म राम, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश कुमार आदि को सम्मानित किया गया ।