जैतहरी: स्कूल निरीक्षण में खुलीं खामियां
मध्यान्ह भोजन बंद मिला, अनुपस्थित शिक्षक को नोटिस
सीईओ जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने जैतहरी क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सकरा विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बंद और छात्रों की कम उपस्थिति मिलने पर नाराजगी जताई गई। खैरकुंडी में एक शिक्षक अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही पेयजल, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।